फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   happiness on Janmashtami Police recovered innocent who was stolen three days ago

जन्माष्टमी के दिन मिली खुशियां अपार: तीन दिन पहले चोरी हुए मासूम को जीआरपी ने किया बरामद, मां के छलके आंसू

Wed, 06 Sep 2023 10:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

डीडीयू जंक्शन से रविवार रात चोरी हुए मासूम को रेल पुलिस ने बरामद कर लिया। जन्माष्टमी के दिन गायब बच्चे को वापस पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। बच्चा चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
happiness on Janmashtami Police recovered innocent who was stolen three days ago
बच्चा चोरी करने वाली महिला का किया चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू ) जंक्शन से रविवार रात चोरी हुए मासूम को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। बच्चा चोरी करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जन्माष्टमी के दिन गायब बच्चे को वापस पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। जीआरपी आरोपी महिला का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि 29 अगस्त को चोरी गए मासूम का अभी पता नहीं चला है। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन सितंबर की रात रेलवे स्टेशन के यात्री हॉल से बिहार के औरंगाबाद के फेसर थाना के जमालपुर गांव निवासी रीना सिंह पत्नी नवीन सिंह का दो वर्षीय बेटा समर सिंह चोरी हो गया था। नवीन की तहरीर पर बच्चा चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

सीसी कैमरे की फुटेज में मिले अहम साक्ष्य

बच्चे की तलाश के लिए मेरे और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत की देखरेख में विवेचक प्रवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ व आरपीएफ की स्पेशल कोर की टीम गठित की गई। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता चला कि महिला के साथ आई दूसरी महिला ने बच्चा चोरी की है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सच कहूं तो फांसी देना, झूठ कहूं तो जेल: फिल्म 'कागज' वाले 'मृतक' बोले- 47 वर्षों से जिंदा होने की लड़ाई जारी

Trending Videos

बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी महिला बच्चे के साथ चंदौली मझवार स्टेशन पर बैठी है। वह बच्चे को कहीं और ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम ने पहुंच कर महिला को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार सविता निवासी महावीरगंज अंबा थाना जिला औरंगाबाद का चालान किया गया है। गायब होने के चौथे दिन बालक की बरामदगी से मां रीना सिंह खुशी से फूली नहीं समाई।

बच्चे को बेचने की फिराक में थी महिला

बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार सविता ने बताया कि वह बच्चा चोरी कर उसे बेचने की फिराक में थी। बताया कि वह रफीगंज से पीडीडीयू जंक्शन आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। उसमें पहले से बेटे के साथ बैठी महिला से दोस्ती की। धीरे-धीरे बातों में उसे अपने साथ ले लिया। 24 घंटे उसके साथ रही। जब उसने मुझ पर पूरा विश्वास कर लिया, तब यात्री हॉल में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद आराम से बेटे को लेकर चली गई। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बच्चा ले जाते हुए महिला दिखी थी। उसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही थी। बताया कि पूछताछ कर बच्चा चोरी की घटनाओं के बारे में और अधिक पता लगाया जा रहा है।

एक मां को मिली खुशी, दूसरी की आंखों में छलक रहे आंसू

भले एक बच्चा चोरी की तीन दिन के भीतर बच्चे को बरामद कर जीआरपी और पूरी टीम पीठ थपथपा रही है लेकिन 29 अगस्त को चोरी गए नौ माह के मासूम का अभी तक पता नहीं चला है। बेटे को पाकर एक मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए तो बेटे को न पाकर दूसरी महिला दिन रात आंसू बहा रही है।

पीडीडीयू नगर पानी टंकी के पास रहने वाली महिला सपना, पति मूरत और नौ माह का बच्चा 28 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरक्षण कार्यालय के बाहर सोए थे। आधी रात के बाद किसी ने मासूम को चुरा लिया। सूचना पर जीआरपी ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चला। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि नौ माह के मासूम का पता लगाने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही बच्चे का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed