{"_id":"8f60a532b6b295f7c19dcaa385517c79","slug":"hanuman-jayanti-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती का जुलूस
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जय जय हनुमान गोसांई कृपा करो गुरुदेव की नाहीं’ के जयकार के साथ शुक्रवार
विज्ञापन
को हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीश्री रामचरित मानस संघ के तत्वावधान में
जुलूस निकाला गया।
जो नगर भ्रमण के पश्चात मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम अखंड रामायण का पाठ आरंभ हुआ। जुलूस में भारी संख्या में हनुमान भक्त चल रहे थे।
नई सट्टी के पास जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर में रामचरित मानस संघ के तत्वावधान में हनुमान जी का पूजा अर्चन के बाद ध्वजारोहण किया गया। गणेश स्तुती व हनुमान जी की आरती के बाद जुलूस निकाला गया।
जुलूस में शंकर, हनुमान की झांकी के साथ ही राम दरबार सुसज्जित तरीके से वाहन पर सजाया गया था। जुलूस में भक्ती गीत पर थिरक रहे थे।
वाहन पर रामचरित मानस संघ के कार्यकर्ता संगीतमय हनुमान चालिसा, बजरंग बाण का पाठ करते हुए चल रहे थे। जिनपर भक्त तालियां बजाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। जुलूस जीटी रोड होते हुए कैलाशपुरी स्थित शिवमंदिर पर पूजन अर्चन के बाद रविनगर नई सट्टी, लाठ नंबर दो, गल्लामंडी होते हुए पुन: हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ जहां केक काटकर हनुमान जी की जयंती मनाई गई।
केक काटते समय हर हर महादेव, जय बजरंग बली के नारे से पूरा मंदिर गुंज उठा। जुलूस में भी हनुमान जी की सेना आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। वहीं रथ पर हनुमान जी की विराट प्रतिमा भी चल रही थी जिसको रोककर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे थे। बिल्लु पहवा के नेतृत्व में हनुमान चालिसा का पाठ लगातार जुलूस में पढ़ा जा रहा था। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था।
जुलूस में कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल, संजय अग्रवाल, शिवकुमार जायसवाल, बृजेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अशोक शुक्ल, तपन दत्ता, लल्लन सिंह, कमलेश तिवारी, सुभाष तुलस्यान, सुधीर कंदोई आदि शामिल रहे।