{"_id":"608009a78e4879698c7311d1","slug":"half-a-dozen-injured-due-to-sticks-and-sticks-in-electoral-rivalry-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : चुनावी रंजिश में चली लाठी-डंडों से आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : चुनावी रंजिश में चली लाठी-डंडों से आधा दर्जन घायल
Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के शिकारगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बोदलपुर गांव में मंगलवार की रात प्रधान पद के दो उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के बीच चुनावी मामले को लेकर कहासुनी के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में बोदलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार रामलाल यादव (57), मंगल यादव (50) ,बाढू यादव (55), बलवन्त यादव (53), विकाश यादव (40) और दूसरे पक्ष के प्रधान पद के उम्मीदवार उदयनाथ यादव के पक्ष के भी दो लोग हुई मारपीट में घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।
विज्ञापन