फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hails of Lord Mahavir echoed in the procession

Chandauli News: शोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे

Mon, 22 Apr 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Hails of Lord Mahavir echoed in the procession
पीडीडीयू नगर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सुबह आठ बजे कैलाशपुरी स्थित जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल महिलाएं महावीर स्वामी के जयकारे लगाते चल रही थीं। शोभायात्रा के बाद मंदिर में महावीर स्वामी की विधि विधान से पूजा की गई। कैलाशपुरी में वर्ष 1995 में भगवान महावीर के मंदिर की स्थापना की गई थी। इसके बाद से प्रति वर्ष जैन मंदिर से भगवान महावीर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाती है। मंदिर को साफ-सफाई के बाद भव्य तरीके से सजाया गय। सुबह रथ पर भगवान महावीर की तस्वीर सजाई गई और इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा मंदिर से निकाली गई, जो कैलाशपुरी शिव मंदिर, जीटी रोड, आर्य समाज मंदिर, पटेनगर, रविनगर, कैलाशपुरी होते हुए मंदिर पर लौटकर समाप्त हुई। इसके बाद विधि विधान से पूजा और आरती की गई। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में प्रवीण जैन, अविनाश जैन, नरेश जैन, बंटी जैन, राजेंद्र जैन, आरके जैन, राजेंद्र जैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed