फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Group marriage

सामूहिक विवाह

Wed, 13 May 2015 02:10 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Group marriage
क्षेत्र के रेमा गांव स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में पूर्व विधायक
विज्ञापन
सत्यप्रकाश सोनकर की पुण्यतिथि पर मंगलवार की दोपहर बारह बजे सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 22 जोड़े एक-दूजे के हुए।

 ग्रामप्रधान पति बदेलाल सोनकर की अगुवाई में हुए समारोह में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सामूहिक विवाह के दौरान दोपहर बारह बजे ग्रामप्रधान पति बदेलाल सोनकर वर पक्ष की तरफ से बारात लेकर चले, तो कन्या पक्ष से आगवानी करने के लिए ग्राम प्रधान रिनू सोनकर मौजूद रहीं।

 शिवमंदिर पर मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं का पाणिग्रहण संपन्न कराया गया। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए विवाह संस्कार में बिंद समाज के प्रदेश अध्यक्ष तिलकधारी बिंद पहुंचे।

वहीं डा. विनोद बिंद ने कन्या पक्ष को साड़ी के साथ उपहार देकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने कहा कि इस तरह का पुनीत कार्य सराहनीय है। हम सभी को सामूहिक विवाह का आयोजन कर गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करना चाहिए।

वहीं चकिया विधायक पूनम सोनकर ने भी वर वधू को आशीर्वाद दिया एवं उपहार भेंट किया। वैवाहिक जोड़ों को बेड, रजाई, गद्दा, साइकल, रेडियो, बर्तन आदि सामान दिया गया। इस अवसर पर ज्ञानधर प्रसाद, सूबेदार यादव, रामविलास गोड़, शारदा प्रसाद गुप्ता, संतोष यादव, किसमिस सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed