{"_id":"627aba6d47039670de2d71f4","slug":"governor-anandiben-patel-may-come-to-chandauli-on-18-chandauli-news-vns652721946","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 18 को आ सकती हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 18 को आ सकती हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 18 मई को चंदौली आ सकती हैं। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। राज्यपाल यहां आधी आबादी से जुड़ी योजनाओं की हकीकत तो परखेंगी ही कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर किसानों की स्थिति भी जानेंगी।
सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से हेलीपैड की तैयारी व अन्य बिंदुओं पर मंथन किया गया। वहीं केविके भवन के रंगरोगन का कार्य चल रहा। कृषि विज्ञानी खेती-किसानी से जुड़े कार्यों को अपडेट करने में लगे रहे। राज्यपाल का दौरा सोनभद्र व चंदौली में होना है। हालांकि अभी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्यक्रम तय माना जा रहा है। राज्यपाल प्रदेश सरकार की ओर से संचालित वृद्धाश्रम, आंगनबाड़ी केंद्र तो देखेंगी ही कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण भी करेंगी। वहीं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे वन स्टाप सेंटर का भी हाल जानेंगी। राज्यपाल चकिया व नौगढ़ विकास खंड में वन अधिकार से संबंधित बैठक भी करेंगी। इसके अलावा जिले में एक जनपद, एक उत्पाद के तहत आने वाले उत्पाद व कारखानों को भी देखेंगी। संवाद