फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government will have to implement old pension in any case

सरकार को हर हाल में लागू करनी होगी पुरानी पेंशन

Mon, 01 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government will have to implement old pension in any case
नियामताबाद। पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी अब सड़क पर उतरेंगे। सरकार को इसे हर हाल में लागू करना ही होगा। उक्त बातें ऑल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा के जिलाध्यक्ष आत्मप्रकाश पांडेय ने रविवार को गंजख्वाजा स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 22 नवंबर को लखनऊ में पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है। इसमें जिले से भी कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। कहा कि सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों को उनका हक देने को तैयार नहीं है। इसलिए अब पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कराने के लिए सड़क पर उतरना होगा।तभी सरकार कर्मचारियों की बात सुनेगी। वहीं जिला महामंत्री रिंकू यादव ने कहा कि यदि सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठन व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक मंच पर आकर आवाज बुलंद करेंगे तो सरकार निश्चित रूप से मांग मानेगी। कहा कि पहले सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद की, फिर वेतन आयोग खत्म किया और अब एक-एक कर सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। इससे कर्मचारियों के सामने अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप, सूर्यप्रकाश पांडेय, सुनील कुमार सिंह, अभिषेक रंजन, दुर्गेश सिंह, मृत्युंजय, शशिप्रकाश यादव, सुरेशचंद्र यादव, नीतीश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed