{"_id":"f0087a2744ade27d1c9395d7aa1d02d6","slug":"government-s-plans-brains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो। चंदौली।
Updated Sun, 10 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को नरसिंहपुर स्थित सपा कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। अल्पसंख्यक समाज के लिए सरकार ने ऐसी योजनाएं चलाई, जिससे गरीब वर्ग का उत्थान हो सके। सरकारी योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के लोगों को राहत देने के लिए समाजवादी पार्टी ने जो कार्य किया, वह अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। अल्पसंख्यक बस्तियों के विकास के लिए 20 प्रतिशत धनराशि खर्च करने का निर्देश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाध्यक्ष महमूद आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के हित में कार्य करने की जरूरत है। इस मौके पर रामाश्रय यादव, रफिकुल्ला, इबरार खां, नाजिर अब्बास, आबिद अंसारी, महबूब अली, फारूक नईम, जुल्फेकार आदि उपस्थित रहे। संचालन जाकरिया अंसारी ने किया। दूसरी ओर कांटा गांव में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इस मौके पर सुदामा यादव, मलालू खां, संजय सोनकर, घूरे निषाद, पंकज कुमार मौर्या, शिवमुनि आदि मौजूद रहे।