फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods loading started at PDDU Junction's Goods Shed

पीडीडीयू जंक्शन के गुड्स शेड पर शुरू हुआ माल लदान

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Goods loading started at PDDU Junction's Goods Shed
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में माल ढुलाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। लंबे समय बाद बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन के गुड्स शेड से माल लदान की शुरुआत हुई। पहले दिन 42 वैगन में 2400 टन माल का लदान किया गया। यहां से लोडेड माल अंध्र प्रदेश के बिक्क्वोलु भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे माल ढुलाई को लेकर गंभीर है। इसके लिए पीडीडीयू मंडल में बिजनेश डेवलपमेंट यूनिट की स्थापना की गई। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट लगातार उद्यमियों से संपर्क कर रही है और अपना माल ट्रेन से भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसका असर दिखने भी लगा है। पीडीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (स्थित गुड्स शेड पर बाहर से आने वाले माल की अनलोडिंग ही होती रही है। पहली बार यहां से माल बाहर भेजने के लिए माल लोडिंग की जा रही है। गेहूं के इस लदान से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल को लगभग 52 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed