फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goddess Worshiped

देवी की आराधना

Mon, 23 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 23 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Goddess Worshiped
वासंतिक  नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को नगर सहित पूरे जनपद के मंदिरों
विज्ञापन
में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी देवी के स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

इस दौरान मंदिरों में घंटे-घड़ियाल एवं शंखनाद की गूंज से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कहीं-कहीं मंदिरों में कलश स्थापना के साथ ही भजन-कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 
रविवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही नगर सहित जनपद के विभिन्न मंदिरों में मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया जो पूरे दिन जारी रहा। भक्तों का माता रानी केे दरबार में तांता लगा रहा।

इस दौरान घरों और मंदिरों में दुर्गा सप्तसती के पाठ से पूरा वातावरण भगवतीमय हो गया था। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से निरंतर प्रसारित हो रहे देवी गीत लोगों को आनंदित कर रहे थे।

इसी क्रम में नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, गल्लामंडी दुर्गा मंदिर, रविनगर में काली मंदिर, सुभाष पार्क मंदिर, नईबस्ती मंदिर, कैलाशपुरी शिवमंदिर, लोको कालोनी बिछुआ मंदिर, सेंट्रल कालोनी स्थित घोंघारी बीर बाबा मंदिर, मानस नगर शिवमंदिर, गया कालोनी दुर्गा मंदिर, आरपीएफ कालोनी शिवमंदिर सहित अन्य देवालयों के द्वार पूरे दिन दर्शन-पूजन के लिए खुले रहे।


कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कम्हरियां, चखरियां, अरंगी, बरहनी, पई, मुड्डा, घोसवां स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार मां अमरा भवानी धाम पर वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। इस दौरान घंटे-घड़ियाल और शंखनाद के साथ ही माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मां के धाम पर निरंतर चल रहे अखंड हरिकीर्तन से समूचा वातावरण भक्तिमय रहा। सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने भी मां का दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर मां अमरा भवानी समिति के सदस्यों ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। सुरक्षा की दृष्टि से चकरघट्टा के थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय अपने हमराहियों के साथ जमे रहे।



उधर नवरात्र के चलते बाजारों में फलों के साथ पूजन सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे व्रतियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। जीटीरोड काली मंदिर के समीप स्थित पूजन सामग्री के दूकानदार हरि प्रसाद गुप्ता के अनुसार पानी वाला नारियल 25 रुपये पीस, चुनरी 30 रुपये पीस, सिंदूर 15 रुपये तोला बिक रहा है।


माला-फूल व्यवसायी नंदू माली के मुताबिक गजरा 25 रुपये एवं गुड़हल की माला 10 रुपये प्रति नग बिक रही है। वहीं फल व्यवसायी अशोक सोनकर ने बताया कि फुटकर में केला 70 रुपये प्रति दर्जन, अंगूर 65 रुपये किलो, सेव 100 रुपये किलो, संतरा 60 रुपये किलो, सिंघाड़ा 50 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed