फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girlfriend busted groom secrets revealed during Haldi ceremony in chandauli relatives including family surprised

प्रेमिका ने किया भंडाफोड़: हल्दी रस्म के दौरान खुला दूल्हे का राज, परिवार समेत रिश्तेदार हैरान

Mon, 21 Jun 2021 10:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 10:51 PM IST
सार

हल्दी की रस्म चल रही थी और मंगलवार को बारात जानी थी। इस सूचना पर युवक की प्रेमिका अपने परिजनों के साथ उसके घर आ धमकी। उसने न सिर्फ हल्दी के रस्म मे विघ्न डाल दिया बल्कि स्थानीय पुलिस चौकी में साक्ष्य के साथ शिकायती पत्र देने के बाद परिजनों को पुत्र वधू के रूप में अपनाने पर मजबूर कर दिया। 
 

विज्ञापन
Girlfriend busted groom secrets revealed during  Haldi ceremony in chandauli relatives including family surprised
शादी की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। हल्दी रस्म के दौरान ही युवक की प्रेमिका अपने परिजनों के साथ उसके घर आ धमकी और ऐसी बात कही जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। युवक की बरात मंगलवार को जानी थी।

विज्ञापन


प्रेमिका  ने दावा किया कि युवक पहले ही उससे शादी कर चुका है। इस संबंध में उसने साक्ष्य भी दिखाए। मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र के महुंजी गांव का है। हल्दी की रस्म चल रही थी और मंगलवार को बारात जानी थी। इस सूचना पर युवक की प्रेमिका उसके घर आ धमकी। उसने न सिर्फ हल्दी के रस्म मे विघ्न डाल दिया बल्कि स्थानीय पुलिस चौकी में साक्ष्य के साथ शिकायती पत्र देने के बाद परिजनों को पुत्र वधू के रूप में अपनाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


महुंजी गांव निवासी कन्हैया बिंद के पुत्र अवधेश का हाटा बिहार की एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व दोनों ने अपने परिजनों को बताए बगैर मां मुंडेश्वरी मंदिर में कुछ मित्रों की उपस्थिति में शादी भी कर ली थी। युवक ने अपने परिजनों से बात कर रस्म रिवाज के साथ अपने गांव ले जाने का वादा कर प्रेमिका को मायके में ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, युवक के घर वालों ने युवक की शादी अन्य जगह तय कर दी। मंगलवार को बरात जानी थी,  को हल्दी की रस्म चल रही थी, तभी प्रेमिका अपने घरवालों के साथ प्रेमी के घर आ धमकी। उसके घर वालों ने रामपुर पुलिस चौकी में सूचना दिया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को चौकी पर बुलाया। जहां लड़के के घर वालों ने न्यायालय में जाकर कागजी कार्रवाई पूरी कर युवती को पुत्रवधू के रूप में अपना लिया गया। इस घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed