फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl going for defecation dies after being hit by train

शौच के लिए जा रही युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girl going for defecation dies after being hit by train
थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव के बिरौली पूर्वा स्थित रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गई युवती की घने कोहरे में ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। बताया गयाकि कोहरे के कारण युवती को ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह कट गई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरठी कमरौर गांव के बिरौली पूर्वा निवासी भरत यादव की पुत्री अनिता यादव (18) रविवार की भोर में रेलवे ट्रैक की ओर गई थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय कोहरे के कारण उसे आती हुई ट्रेन नहीं दिखी। इससे वह तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव वालो की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेन नहीं देख पाने पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed