फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl dead body Found in suitcase chandauli Police could not identify her even after three days

सूटकेस में युवती की अर्धनग्न लाश: तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं कर सकी शिनाख्त, खुलासे के लिए लगाई गईं 6 टीमें

Sun, 17 Sep 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

चंदौली में जंगलों के बीच में लाल सूटकेस में एक युवती की लाश मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली है। ना तो युवती की शिनाख्त हुई है और ना ही कोई सुराग मिला है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है। 

विज्ञापन
Girl dead body Found in suitcase chandauli Police could not identify her even after three days
जंगल में सूटकेस में मिली थी अर्धनग्न लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली और सोनभद्र जिले की सीमा पर कर्मनाशा नदी के किनारे जंगल में सूटकेस में मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। चंदौली एसपी अनिल कुमार ने मामले की जांच और खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया है।

विज्ञापन


आशंका है कि सीमावर्ती बिहार प्रांत या सोनभद्र से घटना करने के बाद शव को जंगल में फेंका गया। सोनभद्र जिले की रायपुर पुलिस भी छानबीन में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बैंक व प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उनके फुटेज को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सूटकेस के पास भिनक रही थी मक्खियां

पुलिस क्षेत्र के टैटू बनाने वालों से भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि अब तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। चंदौली और सोनभद्र जिले की सीमा पर कर्मनाशा पुल से सटे धनकुंवारी गांव के पास जंगल में बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक लाल रंग का सूटकेस  देखा। उससे तेज दुर्गंध आ रही थी और मक्खियां भिनक रही थीं। आसपास खून भी गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 घटनास्थल सोनभद्र सीमा से सटा होने के कारण रायपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूटकेस को खोला गया तो अंदर का दृश्य देख पुलिस सन्न रह गई। अंदर महिला की अर्द्धनग्न लाश थी। हाथ पर हिंदी में सरिता और अंग्रेजी में दीपक का टैटू बना था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

चंदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। उधर, रायपुर पुलिस भी घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर बसे गांवों व कस्बों में पहुंचकर मृतका के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से जांच करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed