{"_id":"47969e2b407751284a68dcc93835e8c2","slug":"gilli-gold-showing-cheated-thousands-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की गिल्ली दिखाकर ठगे हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की गिल्ली दिखाकर ठगे हजारों रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित यूनियन बैंक के समीप सोमवार को पेंशन निकाल कर घर जा रही महिलाओं को कुछ युवकों ने सोने की गिल्ली दिखाकर हजारों रुपये ठग लिए। पता चलने पर युवकों ने ठगों की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के आधार पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना प्रबल हो गई है।
खडे़हरा गांव की गिरजा देवी कस्बा के यूनियन बैंक से पेंशन का पैसा निकालने अपने नाती सुनील और नीरज के साथ आयी थी। बैंक में नंबर लगाकर दोनों युवक ईंजन बनवाने चले गये। बैंक में नंबर आने पर गिरजा देवी 10 हजार रुपये निकालकर घर जाने लगी। वह बाहर ही निकली थी कि कुछ युवक आए और सोने की गिल्ली बेचने की बात कहने लगे। लच्छेदार बातों में आकर गिरजा देवी ने सोने की गिल्ली के लिए आठ हजार रुपये दे दिए। इसके पहले कस्बा की उर्मिला गुप्ता जो पेंशन के 36 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही थीं, उनसे भी ठगों ने सोने की गिल्ली दिखाकर 36 हजार रुपये ठग लिए। जब दोनों ने गिल्ली की जांच कराया तो सोना नकली निकला। इसकी खबर गिरजा के दोनों नाती को लगी तो दोनों ठगों की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद ठगी करने वाला एक युवक को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत कोतवाल अवधेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।