फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get CC cameras installed in shops

दुकानों में लगवाएं सीसी कैमरे

Sat, 21 Aug 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Get CC cameras installed in shops
नौगढ़। रक्षाबंधन व जन्माष्टमी त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य को लेकर शनिवार को चकरघट्टा थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष व स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कहा गया कि दुकानदार सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों सीसी कैमरा लगवाएं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी आपसी सद्भावना और सौहार्द का त्यौहार है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सर्राफा व्यवसायी अपनी दुकानों में सीसी कैमरे लगा लें। संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही पुलिस को तुरंत सूचना दें। कहा कि अनजान व्यक्ति से ओटीपी, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल व यूजर आईडी, पासवर्ड शेयर ना करें। व्यापारी एटीएम से पैसा निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल ना पाए। अपना मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दें। व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री राज कुमार पाल ने जनसेवा केंद्रों के चोर-उचक्कों से बचाव के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुलाब केसरी सहित लालसाहब यादव, हनुमान सेठ, संदीप जायसवाल, विजय मौर्य, मुन्नू सेठ, सरफराज, कमलेश, बादल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed