फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gaya New Delhi Amrit Bharat Express will run from 28 August

Chandauli News: 28 अगस्त से चलेगी गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gaya New Delhi Amrit Bharat Express will run from 28 August
गया से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन गया से प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार जबकि दिल्ली से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। इसके पूर्व 22 अगस्त को यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 22 अगस्त को गाड़ी संख्या 03621 गया-दिल्ली अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल गया जंक्शन से 10:50 बजे खुलकर, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड होते हुए 14:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूण्डला, गाजियाबाद रूकते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 28 अगस्त से नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन संख्या 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गया से प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को शाम 16:30 बजे खुलकर 17:08 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17:24 बजे डेहरी ऑन सोन, 17:44 बजे सासाराम, 18:16 बजे भभुआ रोड होते हुए 19:45 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 22:55 सूबेदारगंज, अगले दिन 01:35 बजे गोविंदपुरी, 05:55 बजे टूण्डला, 11:05 बजे गाजियाबाद रूकते हुए 12:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस 29 अगस्त से दिल्ली से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 14:00 बजे खुलकर 14:40 बजे गाजियाबाद, 16:50 बजे टूण्डला, 19:55 बजे गोविंदपुरी, अगले दिन 01:10 सूबेदारगंज होते हुए 05:45 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 06:30 बजे भभुआ रोड, 07:07 बजे सासाराम, 07:25 बजे डेहरी ऑन सोन, 07:43 बजे अनुग्रह नारायण रोड रूकते हुए 08:55 बजे गया पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 कोच, साधारण श्रेणी के 11 कोच, पैंट्रीकार का 01 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed