फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gas cylinder caught fire while making mid day meal

मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, मची अफरातफरी

Tue, 30 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while making mid day meal
इलिया। थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी। जिससे पूरे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय से बाहर निकाला वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय भुड़कुड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर से मिड डे मील बच्चों के लिए पकाया जा रहा था। इस बीच गैस चूल्हे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। इसके बाद रसोईया किचन से निकल आई और बच्चों को विद्यालय से बाहर भेजने का कहा। शिक्षकों ने सभी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी, बालू तथा अग्निशमन यंत्र की मदद सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीता कुमारी ने बताया कि अध्यापकों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed