फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage disposal and mortuary room will be built in the hospital

एक माह में भूमिगत ड्रेनेज सिस्टम से लैस होगा जिला संयुक्त चिकित्सालय

Wed, 16 Feb 2022 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal and mortuary room will be built in the hospital
चकिया। पिछड़ा क्षेत्र चकिया के गरीबों को संजीवनी देने वाले जिला संयुक्त चिकित्सालय से जल भराव की समस्या शीघ्र दूर करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। एक माह में चिकित्सालय को भूमिगत ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अस्पताल के कचरे के निस्तारण के लिए तथा शव को रखने के लिए मर्चरी रूम भी तैयार होगा। 83 लाख की इस कार्ययोजना में काम करने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में फैक्सपेड को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में जलजमाव होने, नाली, शौचालयो के जल की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण अस्पताल की स्वच्छता पर असर पड़ रहा था। हाल ही में स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ की टीम ने अस्पताल के विजिट के दौरान इस समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी को जिला योजना से धन अवमुक्त करने हेतु पत्र लिखा था। निदेशालय के पत्र के बाद जिलाधिकारी ने जिला योजना से 83 लाख रूपये की धनराशि कार्य के लिए जारी की। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी की ओर से इस कार्य को करने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में फैक्सपेड को मंजूरी भी दी गयी। कार्यदायी संस्था ने दो दिन से अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के लिए परिसर में खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। इससे अस्पताल में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजो ने राहत की सास ली है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अजय सिंह गौतम ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने परिसर में काम शुरू कर दिया हैं। संस्था के अधिकारियों ने एक महीने के भीतर काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed