फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water level increased by six feet in twenty four hours

चौबीस घंटे में छह फीट तक बढ़ा गंगा का जल स्तर

Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level increased by six feet in twenty four hours
चहनियां। लगातार हो रही बारिश का असर गंगा के जल स्तर में वृद्धि के रुप में देखने को मिली। बीते चौबीस घंटे में गंगा के जलस्तर में छह फीट बढ़ोत्तरी होने से तटवर्ती इलाके के लोग एक बार फिर भयभीत होने लगे हैं। एक माह पूर्व आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

एक माह पूर्व पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से गंगा में बाढ़ आ गई थी। उफनाती गंगा के तटवर्ती गांवों तक पहुंचने से लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। हालांकि यह अधिक दिन नही चला और अधिक तबाही नहीं हुई। इसके बाद से लगातार गंगा का जल स्तर नीचे जाने लगा। बाढ़ के बाद गंगा का जल स्तर कम होने से तटवर्ती इलाकों में कटान की समस्या तेज हो गई। पिछले तीन दिनों से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से गंगा के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। तटवर्ती इलाके के लोगों की मानें तो पिछले चौबीस घंटे में गंगा का जल स्तर छह फीट तक बढ़ गया है। हालांकि अभी गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन यदि इसी रफ्तार से गंगा बढ़ती रही तो फिर से बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। क्षेत्र के डेरवा महुअर, महुअरिया, बिसुपुर, हरधन, पूरा विजयी, पूरा गनेश, जूड़ा, नारेपर, मठिया, मड़ई, सोनबरसा, सरौली, मारूफपुर, हसनुपर, भूसौला, नादी, निधौरा, नैढ़ी, मुकुंदपुर, सढ़ान आदि गांव के लोग बाढ़ की आशंका से परेशान होने लगे हैं। क्षेत्र के राजमणि पांडेय, विजयनरायन पांडेय, मदन यादव, रामप्यारे यादव, रामनरायन पांडेय, सियाराम, उदयनाथ तिवारी, बेचू सिंह आदि ने बताया कि जिस तरह से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। उससे फिर से बाढ़ की आशंका हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed