{"_id":"64ea50f1adc9439f4e0f3374","slug":"ganga-stabilized-by-increasing-10-cm-in-24-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1010-1725-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चौबीस घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़कर गंगा स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चौबीस घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़कर गंगा स्थिर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली में चौबीस घंटे में गंगा का जलस्तर मात्र 10 सेंटीमीटर बढ़ा। शनिवार की सुबह दस बजे 65.15 मीटर पर पानी ठहर गया जो शाम छह बजे तक बना रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 65.04 मीटर पहुंचा था। लेकिन शनिवार को पानी ठहर गया।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
पहाड़ों में बारिश की वजह से जिले में बृहस्पतिवार की रात से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हुआ था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम छह बजे बढ़कर 65.04 मीटर हो गया। अंदेशा लगाया जा रहा था कि बारिश होने से गंगा का जलस्तर और बढेगा। लेकिन शनिवार की सुबह 10 बजे गंगा का पानी पूरी तरह से ठहर गया। उस समय जलस्तर 65.15 मीटर रहा जो देर शाम तक बना रहा। यानि 24 घंटे में मात्र 10 सेंटीमीटर ही पानी बढ़ा है। गंगा का पानी बढ़ने से चिंतित तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार से पानी घटने के आसार हैं।