फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level reached below danger mark

खतरे के निशान से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर

Fri, 02 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reached below danger mark
बलुआ बाजार में घटता गंगा का पानी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को खतरे के निशान 71.26 मीटर से काफी नीचे आ गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम सात बजे गंगा का जलस्तर 70.60 मीटर पर पहुंच गया। प्रतिघंटे पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी घट रहा है। ऐसे में संभावना है कि शुक्रवार को गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से भी नीचे बहने लगेंगी।
विज्ञापन

गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से चंदौली के तटवर्ती गांव के लोग भयभीत हो चुके थे। लगभग 81 गांवों को गंगा ने अपने आगोश में ले लिया था। खतरे के निशान को पार करने के बाद गंगा तबाही की ओर बढ़ रही थी। लेकिन 29 अगस्त के बाद ठहराव और उसके अगले दिन गंगा का पानी घटने लगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 71.78 मीटर था जो बृहस्पतिवार की शाम सात बजे 70.60 मीटर पर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि गंगा की घटने की रफ्तार पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे है। घटाव ऐसा ही रहा तो शुक्रवार की शाम आठ बजे तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से भी नीचे 69.7 मीटर तक पहुंच जाएगा। ऐसे में राहत तो मिली है पर बाढ़ का पानी घटने के बाद तटवर्ती गांवों में गंदगी का अंबार लग चुका है। वहीं बदबू के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद भी गांवों और खेतों में जमा पानी धीरे धीरे खिसकने लगा है। लेकिन बाढ़ के पानी से बेघर हुए लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। बलुआ घाट पर पानी कम होने पर कीचड़ हो जाने से स्नानार्थियों को दिक्कत हो रही है। टीनशेड में फंसे पशुुओं के शव को गंगा सेवा समिति के लोगो ने बाहर निकाला। मारूफपुर में स्थापित बाढ़ चौकी के माध्यम से मुकुन्दपुर के 130 परिवारों के लिए भोजन और 214 मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। संवाद

पीडीडीयू नगर। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक विद्यालय परिसर मारूफपुर में स्थापित माडल बाढ़ राहत चौकी पर चहनियां एमवाईसी डॉ. संदीप कुमार के नेतृत्व में डॉ. विजय व एएनएम दीपा पांडेय द्वारा बाढ राहत शिविर में रह रहे लोगों का रूटीन हेल्थ चेक अप करके आवश्यक दवा व चर्म रोग रोधी मरहम का वितरण किया गया। आशा बहुओं से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में क्लोरीन की गोली वितरित करने व ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बाढ़ चौकी इंचार्ज एडीओ कॉपरेटिव संजीव सिंह, एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह, प्रधानाध्यापक सूबेदार यादव, अमीन विजेन्द्र सिंह, लेखपाल संजय कुमार, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, सेक्रेटरी विद्या यादव, एएनएम गंगाजली देवी रही।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed