फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga bridge Construction work completed Ring Road vehicular traffic begins in chandauli

Ganga Bridge: गंगा पुल पर निर्माण कार्य पूरा, रूट डायवर्जन समाप्त; रिंग रोड पर फिर से दौड़ने लगीं गाड़ियां

Thu, 13 Nov 2025 08:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Nov 2025 08:28 PM IST
सार

चंदौली-वाराणसी रिंग रोड पर रूट डायवर्जन समाप्त हो गया है। गंगा पुल पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब रिंग रोड पर फिर से गाड़ियां दौड़ने लगीं। 

विज्ञापन
Ganga bridge Construction work completed Ring Road vehicular traffic begins in chandauli
गंगा पुल पर निर्माण कार्य पूरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली-वाराणसी रिंग रोड स्थित गंगा पुल पर चार दिनों के बाद निर्माण कार्य पूरा हो गया है। चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार पुल पर 10 नवंबर 2025 से चल रहे मरम्मत और निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके उपरांत बृहस्पतिवार को  शाम 4 बजे से पुल पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन


एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पुल के दोनों ओर जोड़ों और डेक रिपेयरिंग का कार्य किया गया था, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। कार्य पूरा होते ही पुल को परीक्षण के बाद आम जन के लिए खोल दिया गया है। 
विज्ञापन


गंगा पुल पर यातायात बहाल होने से चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर की दिशा में आने-जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिली है। अब वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था को एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस द्वारा समाप्त कर दिया गया है और सभी संबंधित मार्गों पर सामान्य यातायात व्यवस्था पुनः शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed