फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Games increases the morale of children

खेलों से बढ़ता है बच्चों का मनोबल

Sat, 05 Nov 2016 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 05 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Games increases the morale of children
खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
खेलों से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है। मनोबल बढ़ने से बच्चे देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका अदा करते हैं। येे बातें आदित्य नारायण रा. इंटर कालेज के मैदान में ब्लाक स्तरीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 13 संकुलों के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता में पूमावि की 100 मीटर दौड़ में अवनीश पाल उतरौत प्रथम, 200 मीटर में चंद्रदेव साड़ाडीह प्रथम, 400 मीटर दौड़ में हरवंश चकिया प्रथम, 600 मीटर दौड़ में रवि चकिया प्रथम रहे।  पूमा बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फूलमति चकिया प्रथम, 200 मीटर में सरिता बैरी प्रथम, 400 मीटर में अंजना दुबेपुर माफी प्रथम, 600 मीटर दौड़ में मीरा चकिया प्रथम रही। प्रावि की 50 मीटर दौड़ में श्रीराम चकिया प्रथम, 100 मीटर में महेन्द्र चकिया प्रथम, 200 मीटर में महेन्द्र चकिया प्रथम, 400 मीटर दौड़ में चंदन मवैया प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर तथा 200 मीटर की दौड़ में पूनम चकिया प्रथम, 400 मीटर दौड़ में सोनी भरेहटा प्रथम रही। इसके अतिरिक्त कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, उंची कूद, गोला फेक, चक्का फेक जैसी प्रतियोगिताएं भी र्हुइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed