{"_id":"1e5f1ddbe0e645e811919c6209aec44b","slug":"furore-on-mughalsarai-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय स्टेशन पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय स्टेशन पर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से जोधपुर जा रही हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर रहे छह यात्रियों का सामान चोरों ने उड़ा दिया।
जिसके बाद पीड़ित यात्रियों ने गया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। लेकिन घटना से क्षुब्ध यात्रियों का गुस्सा शनिवार की सुबह ट्रेन के सासाराम और मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद फूट पड़ा। मौके पर पहुचे आरपीएफ के जवानों यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
हावड़ा से जोधपुर जा रही 12307 अप हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे मुगसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचते ही चोरी की घटना से क्षुब्ध स्लीपर कोच एस 11 के दर्जन भर यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा करते हुए रेल म़ंत्री के विरोध में नारे लगाने लगे।
दरअसल कोच के 40 नंबर बर्थ सफर कर रहे या़त्री रमेश एल टाउरीवाल की अटैची जिसमें चांदी के जेवरात, 56 हजार रुपये नगद, बर्थ संख्या 39 के या़त्री एसके शहाबुद्दीन की एक अटैची जिसमें चांदी के आभूषण, चालीस हजार रुपये नगद व अपनी पत्नी संग बर्थ संख्या 21, 22 पर यात्रा रामकिशुन की पत्नी का पर्स जिसमें दो मोबाइल, सोने की चेन, एक जोड़ी कान की बाली व अन्य कीमती सामान पड़े हुए थे जो कि चोरों ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उड़ा दिया था। इस बात जानकारी जब उन्हें हुई सभी परेशान हो गये और कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित सुरक्षा बल को अपनी रिपोर्ट दर्ज करानी चाही लेकिन उनकी किसी ने एक भी न सुनीं।
जिसके बाद ट्रेन के गया रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने यात्रियों से मिली तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया। यात्रियों ने कहा कि रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे किये गये लेकिन जवानों की कमीं के कारण ट्रेन असुरक्षित हो गई।
सूचना पाकर मौके पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने आक्त्रसेशित यात्रियों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। इसके पूर्व यात्रियों ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी जमकर हंगामा किया था।