फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FSDA raids in chaundauli officials visit shops to check Chinese garlic

UP News : यूपी के इस जिले में FSDA का छापा, चीन के लहसुन की जांच करने दुकानों में पहुंचे अधिकारी

Thu, 17 Oct 2024 05:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 05:05 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में चीन की लहसुन की बिक्री होने की सूचना विभाग को काफी पहले से मिल रही थी। जिले के सब्जी मंडियों सहित विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई। इसको लेकर आढ़तियों में भी हड़कंप का माहौल रहा।

विज्ञापन
FSDA raids in chaundauli officials visit shops to check Chinese garlic
चंदौली में एक दुकान पर लहसुन की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में चीन की लहसुन की बिक्री की सूचना पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने सब्जी की दुकानों में जांच की। हालांकि किसी दुकान में चीन का लहसुन नहीं मिला।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि बाजार में चीन के लहसुन की खबरें मिल रही हैं। ऐसे में सब्जी मंडी और बाजार में दुकानों की जांच की गई लेकिन कहीं भी चीन का लहसुन नहीं मिला। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस लहसुन में पेस्टिसाइड की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यदि कोई व्यापारी चीन के लहसुन बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज गोंड ने नगर की दुकानों में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें चीन के लहसुन की पहचान
सहायक आयुक्त ने बताया कि चीनी लहसुन सामान्य लहसुन के मुकाबले अधिक सफेद होता है। आकार में बढ़ा और इसके अंदर का रंग हल्का सफेद या गुलाबी होता है। जबकि देसी लहसुन का रंग सफेद या क्रीम होता है। चीन के लहसुन में 8-10 कलियां होती हैं। देसी लहसुन में 10 से ज्यादा कलियां होती है। चीनी लहसुन की सुगंध हल्की होती है, जबकि देसी लहसुन की सुगंध तेज होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed