फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fruits became costlier by twenty to thirty rupees per kilo

Chandauli News: ग्रामीण जर्जर वाहनों से यात्रा करने के लिए विवश

Sun, 14 Sep 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fruits became costlier by twenty to thirty rupees per kilo
इलिया में फर्राटा भरती डग्गामार वाहन। संवाद
इलिया। शहाबगंज विकासखंड के सैदूपुर–छित्तमपुर मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर चलने वाले अधिकतर वाहन कबाड़ हो चुके हैं। डग्गामार जीर्ण-शीर्ण गाड़ियों के परमिट और लाइसेंस की समय सीमा बहुत पहले ही समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके वे खुलेआम दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सैदूपुर-छित्तमपुर मार्ग वनांचल क्षेत्रके बेलावर, वनभीषमपुर, ताला, तेंदुई, कोल्हुआ, ढोढ़नपुर, छीत्तमपुर और मुसाखांड़ जैसे कई गांवों को जोड़ता है। रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए लोग रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं। निजी बस और सरकारी परिवहन सेवाओं के अभाव में ग्रामीणों के पास इन अवैध वाहनों के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। यही कारण है कि लोग मजबूरी में भूसे की तरह ठुंसकर सफर करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेताया है कि यदि अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि समय-समय पर सड़कों पर वाहनों की जांच की जाती है, यदि ऐसा मामला है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed