फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Friend pests are destroyed by burning crop residues

फसल अवशेष जलाने से मित्र कीट होते हैं नष्ट

Fri, 29 Apr 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Friend pests are destroyed by burning crop residues
शहाबगंज। कृषि विभाग की ओर से करनौल गांव में शुक्रवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड व फसल बीमा के बारे में जानकारी दी गई। वहीं किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

पाठशाला में तकनीकी सहायक शिवम गुप्ता ने किसानों को बताया कि अच्छी खेती करने के लिए सबसे पहले अच्छे किस्म के बीज का चयन करें। उसके साथ ही फसल की बीमा अवश्य करायें। फसल बीमा से असमय फसलों के नुकसान या दैविक आपदा से फसल के नुकसान होने पर बीमा कंपनी की ओर से फसल की क्षतिपूर्ति की जाती है। इससे फसल नुकसान होने पर किसान को कभी भी नुकसान नही उठाना पड़ता है। उन्होंने किसानों आगाह करते हुए कहां कि किसी भी परिस्थिति में आप अपने फसल अवशेष को खेत में न जलाएं। फसल अवशेष जलाने सें किसान अपने मित्र कीट भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। इससे किसानों को फसल के पैदावार के कमी के रुप में हानि उठानी पड़ती है। इस दौरान आलोक सिंह, अमित सिंह, मुनिराज यादव, नसीम, राजेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed