{"_id":"423adc0dff7bdf9cbd59cb6b140ad5a5","slug":"freight-train-derailed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत डाउन रिसीविंग यार्ड में आपरेटिंग विभाग
विज्ञापन
की लापरवाही से सोमवार की भोर में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी की तीन बोगियां
बेपटरी हो गईं।
सूचना के बाद मौके पर मंडल रेलवे के अधिकारी पहुंचे। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद बोगियां पटरी से हटाई गईं ।
सोमवार की भोर में लगभग चार बजे भी डाउन रिसीविंग यार्ड में मालगाड़ी की खाली बोगियों की शंटिंग की जा रही थी।
उसी दौरान आपरेटिंग विभाग के कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे मालगाड़ी बफर लाइन पर चली गयी। आगे रास्ता बंद होने के कारण उसकी तीन बोगियां मिट्टी के टीले और पाया पर चढ़कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।
सूचना के बाद सुबह लगभग नौ बजे मौके पर पहुंचे वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक आधार राज के मुआयने के बाद बोगियों को हटाये जाने का कार्य शुरू हुआ।
यार्ड में घटना होने की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं हुआ।