फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Free, services , are, taken, in, the name of the facility fee

नि:शुल्क सुविधा के नाम पर ले रहे सुविधा शुल्क

Fri, 12 Dec 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Fri, 12 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
Free, services , are, taken, in, the name of the facility fee
इस दौरान संस्थान के सदस्यों के कहा कि शासन से मिलने वाली नि:शुल्क
विज्ञापन
सुविधाओं के लिए गरीब जनता से धन लिए जाते हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। इसमें उपचार, दवाएं, आपरेशन व एंबुलेंस सेवाएं शामिल हैं।  संस्था की नीतू सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति काफी दयनीय है।

मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए धन खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति महिला मरीजों की है। प्रसव से लेकर आपरेशन तक कराने में उनके परिजनों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। अस्पतालों में नियुक्त चिकित्सक व स्टॉफ बिना पैसे लिए उपचार नहीं करते।

स्पीड संस्था के जिला संयोजक हरिहर पाठक ने चहनियां क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि गर्भवती महिला का प्रसव होने के बाद उससे पैसे की मांग की गई। सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर कर्मियों ने उसे जननी सुरक्षा योजना का चेक देने से मना कर दिया। काफी लंबी लड़ाई के बाद उक्त महिला को चेक दिया गया।

 इस अवसर पर मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, कल्लू प्रसाद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed