फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four smugglers including a woman with 64 kg of cannabis arrested

64 किलो गांजे के साथ महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers including a woman with 64 kg of cannabis arrested
चकिया। कोतवाली पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात छितमपुर मार्ग पर उसरी नहर पुलिया से 64 किलो गांजे के साथ महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर बिहार के भभुआ जिले के मझगांवा झूमरदेव से लक्जरी वाहन में रखकर गांजे को लेकर आ रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया। वहीं वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद से महिला 14 साल से गांजे तस्करी में लिप्त में है।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस सीओ जगत राम कनौजिया के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की छितमपुर मार्ग से एक वाहन में गांजे की खेप आ रही है। इस पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसरी नहर पुलिया पर घेरेबंदी कर वाहन को रोक लिया। छानबीन में स्विफ्ट डिजायर लग्जरी वाहन से 64 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाजीपुर के थाना बहरियाबाद गांव हुरमुजपुर हाल्ट निवासी सुरेंद्र कुमार, मंशा देवी तथा उसका पुत्र जय सिंह चौहान तथा चंदौली के शहाबगंज थाना के अमाव गांव निवासी गोपाल चौहान को कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांजे की तस्करी में लिप्त मंशा देवी ने बताया कि पति के निधन हो जाने के बाद बच्चों की परवरिश के लिए गांजा की तस्करी में शामिल हो गई। लगभग 14 वर्षों से कार्य को करती रही। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़े हो जाने के बाद बीच में गांजा तस्करी का काम छोड़ दी थी। गांजा तस्कर मंशा देवी ने बताया कि अवैध गांजा बिहार प्रांत के भभुआ जिले के मझगवां झूमरदेव से लेकर आती थी। महिला तस्कर ने बताया कि चौथी बार लेकर आ रही थी। अपने घर से तस्करों को सप्लाई करती थी। एएसपी आपरेशन अनिल कुमार ने बताया कि 64 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर सहित चार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम में कोतवाल रहमतुल्ला खान, अमीरुद्दीन खां, प्रदीप यादव, अतुल कुमार यादव, बृजेश कुमार यादव, आशुतोष कुमार चौधरी, महिला आरक्षी सोनम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed