फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four shop locks in one night

एक रात में चार दुकानों के ताले चटके

Thu, 10 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four shop locks in one night
शहाबगंज। मंगलवार की रात शहाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ पांच स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। विभिन्न दुकानों का ताला चटका कर चोरों ने 46 हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक गांव में चोरों ने ट्रैक्टर ही हाथ फेर दिया। एक रात में हुई पांच चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में मंगलवार की रात चोरों ने सबसे पहले सेमरा चौमुहानी पर स्थित नरेन्द्रभूषण की दुकान को निशाना बनाया। किराने की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गल्ले में रखे 11 हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने पास की विरेन्द्र भूषण की कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। यहां से चोर से 35 हजार रुपये नगदी ले जाने में सफल रहे। चोरों ने पास में ही मौजूद पूर्णमासी नामक व्यक्ति की पान की दुकान से तंबाकू व अन्य सामान चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांधी स्मारक इंटर कालेज से कुछ ही दूरी पर स्थित धीरज गुप्ता की किराना की दुकान का ताला तोड़कर घुसे लेकिन वहां रखे लाकर का ताला नहीं तोड़ पाये। उसके बाद चोर पालपुर गांव निवासी शत्रुधन यादव के घर से पास खलिहान में खड़े ट्रैक्टर को लेकर चल दिये । घटना की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में पीड़ित पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि सेमरा स्थित दो दुकानों में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पालपुर में हुई चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नौगढ़। चकरघट्टा व नौगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी से लोगों में दहशत है। एक माह के भीतर सरकारी विद्यालय, बीयर और देसी शराब की दुकानों समेत कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि पुलिस अब तक किसी एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। सोमवार को डाकघर और उसके सामने तीन गुमटियों का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रिठिया, गोलाबाद और सेमरा में छतों पर लगे सोलर प्लेस भी गायब हो गई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग काफी परेशान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed