चंदौली में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे चारों के परिवार में कोहराम मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित एक मकान में बुधवार रात सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। इस दौरान मजदूरों को बचाने के चक्कर में भवन स्वामी का पुत्र भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चारों को बाहर निकाला। इसके बाद तीन को जिला चिकित्सालय और एक को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। उधर, घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
यह है पूरा मामला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लाठ नंबर दो निवासी भरतलाल जायसवाल के घर पर बुधवार की रात लगभग 12 बजे कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत (35) वर्ष, कुंदन (42) और लोहा (23) सेप्टिक टैंक सफाई का कार्य कर रहे थे। लोगों के अनुसार टैंक लगभग 12 फुट गहरा था। तीनों सफाईकर्मी आधा टैंक साफ कर चुके थे। इस दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
एक- एक कर सभी लोग टैंक में गिरे
इसके बाद एक को ट्रामा सेंटर और तीन लोगों को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर कालीमहाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने सफाईकर्मियों को मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने और राहत उपायों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath takes cognisance of the incident and expresses condolences to the bereaved families. He has directed officials to reach the spot at the earliest and expedite relief measures. https://t.co/wa9nIR8xQ1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 9, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.