फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four office surrounded by water

चार कार्यालय पानी से घिरे

Sat, 22 Aug 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 22 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक परिसर में बरसात का पानी जमा होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और ब्लाक के कर्मचारियों के साथ ही मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सबसे अधिक दिक्कत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय जाने वालों को हो रही है। ब्लाक परिसर में घुटने भर पानी जमा हुआ है।


बरसात ने मुख्यालय पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इससे सिर्फ ब्लाक ही नहीं बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय भी प्रभावित हैं। गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को चिकित्सालय आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

 सबसे खराब स्थिति मुख्य पशु चिकित्सालय की है। चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए लगभग पचास मीटर तक गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है।

फिसलन इतनी है कि कर्मचारी और अन्य लोग गिर कर जख्मी भी हो जा रहे हैं। ब्लाक परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के घर बरसाती पानी से घिरे हैं।

 इसमें रहने वाले दर्जनों परिवारों को अब बीमारियों का भय भी सताने लगा है। परिवार के लोग लापरवाह अधिकारियों को कोस रहे हैं। दिक्कत यह है कि इस समस्या के निस्तारण की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि इस समस्या की जानकारी होने के बाद खंड विकास अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है कि पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed