फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four-lane road construction has resumed in Dulhaipur

Chandauli News: दुलहीपुर में फोरलेन सड़क निर्माण फिर से हुआ शुरू

Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four-lane road construction has resumed in Dulhaipur
दुलहीपुर में सड़क चौड़ीकरण का हो रहा काम। संवाद
दुलहीपुर। पड़ाव से गोधना तक सड़क चौड़ीकरण का दुलहीपुर में रुका हुआ काम मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। दुलहीपुर बाजार में सड़क को वन वे कर दिया गया और दक्षिणी पटरी पर निर्माण शुरू किया गया। अभी यहां सड़क के किनारे के लोगों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

ऐसे में काम शुरू होने से लोगों में भय का माहौल है। पड़ाव से गोधना तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन का निर्माण हो रहा है। काम लगभग पूरा हो चुका है। इस बीच दुलहीपुर बाजार के लोग कोर्ट चले गए। ऐसे में यहां बिना मुआवजा दिए मकानों को न तोड़ने का आदेश मिला। यही कारण है कि लगभग दो किमी तक काम अभी तक अधूरा पड़ा है। अन्य इलाके में काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं पीडीडीयू नगर में भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस बीच मंगलवार से कार्यदायी संस्था ने दुलहीपुर में कुछ खाली स्थान पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके लिए बाजार में सड़क को वन वे किया गया है। सड़क वन वे किए जाने से यहां दिन भर लोगों को परेशानी हुई। कई बार जाम की स्थिति भी बनी। पीडब्लूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का काम अभी रूका हुआ है। फिलहाल जहां भूमि खाली है। वहीं पर निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही भूमि की नापी कराकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed