फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four government office locks cracked in a single night

एक ही रात में चार सरकारी कार्यालय के ताले चटके

Tue, 24 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four government office locks cracked in a single night
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार सरकारी कार्यालयों के ताले चटका दिया। इस दौरान नियमताबाद गांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा दो अन्य सरकारी कार्यालयों के भी ताले टूटे हुए मिले हालांकि सामान गायब होने से बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बीज केंद्र व पशु सेवा केंद्र पर सोमवार की सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो वहां टूटे हुए ताले देखकर लोगों के होश उड़ गए। ब्लॉक संसाधन केंद्र से पांच मॉनिटर, दो प्रोजेक्टर व अन्य सामान गायब रहे। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे कुछ खेलकूद के सामान व एक दर्जन स्कूल यूनिफार्म पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जबकि राजकीय बीज केंद्र व पशु सेवा केंद्र के सिर्फ ताले टूट हुए थे लेकिन संयोग रहा कि चोर घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद अगली कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहाबगंज। थाना क्षेत्र कुछ रामपुर गांव में चोरी की बड़ी घटना गृहस्वामिनी के तत्परता से होने से बच गई। चोर सिर्फ मोबाइल ही चुरा पाये। सोमवार को इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी जय प्रकाश यादव के मकान में रविवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गये। इसके बाद घर में सामानों को खंगालना शुरू कर दिया। रात में अचानक से सामाना इधर-उधर रखे जाने की आवाज सुनकर गृहस्वामिनी राधिका देवी की नींद खुल गई। अनहोनी के डर से उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। जब परिवार वालों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तब तक सभी लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान चोर सिर्फ मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed