फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four animals died after being hit by an electric wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन गायों व कुत्ते की मौत

Wed, 16 Jun 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four animals died after being hit by an electric wire
धानापुर। विकासखंड क्षेत्र के डबरियां गांव स्थित जनता जनार्दन इंटर कालेज के समीप मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर खेत में गिर गया। तार की चपेट में आने से खेत में चर रहीं तीन गायों व एक कुत्ते की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पहले भी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो चुुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग नहीं चेता।
विज्ञापन

डबरियां गांव निवासी मोहन कुमार बागी की एक व बेचन शाह की दो गाय खेत में चर रही थीं। समीप ही एक कुत्ता भी मौजूद था। उसी समय अचानक उनके ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे तीनों गायों सहित कुत्ता करंट की चपेट में आ गए। जमीन पर जानवरों को तड़पते देख ग्रामीण वहां पहुंचे पर तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने डबरियां विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे विद्युत तार, रेगुलेटर व इंसुलेटर जर्जर हो गए हैं जिससे अक्सर तार टूटनें की घटना होती रहती है। जर्जर तारों को बदलने के लिए विद्युत विभाग से लिखित व मौखिक शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसे लेकर पशु पालकों में आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर तारों को शीघ्र बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पूर्व टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर डबरियां गांव के ही लालता राम की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी लेकिन विद्युत विभाग ने पशुपालक के नुकसान की अदायगी न करने के साथ जर्जर तारों को बदलने की जहमत उठाई है। हाईटेंशन तारों में शार्ट सर्किट के कारण इस वर्ष अब तक करीब एक दर्जन पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पड़ाव, शहाबगंज, इलिया, कंदवा सहित अन्य स्थानों पर भी दर्जनों पशु हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। इससे पशुपालकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed