{"_id":"61a717d7b73aba55492b15fb","slug":"foundation-stone-for-development-works-of-cm-baba-keenaram-birthplace-chandauli-news-vns625322145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पांच दिसंबर को करेंगे बाबा कीनाराम जन्मस्थली के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पांच दिसंबर को करेंगे बाबा कीनाराम जन्मस्थली के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मस्थली के विकास कार्यों का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को करेंगे। यह जानकारी बाबा कीनाराम आश्रम के संयोजक अजीत सिंह ने दी है। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
बाबा कीनाराम के 420वें जन्मोत्सव पर 20 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ चहनिया के रामगढ़ स्थित बाबा के जन्मस्थली में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए थे। उसी दौरान सीएम ने जन्मस्थली के जर्णोद्धार की घोषणा की थी। उन्होंने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी दी। विभाग ने प्रस्ताव भेजा जिसके बाद इसके विकास के लिए 19 करोड़ रुपये मंजूर हुए। लेकिन उसके बाद कोरोना की पहली लहर के चलते धन अवमुक्त नहीं हो सका। अगस्त 2020 में फिर से विकास कार्य शुरू होने के आसार बने तबसे कोरोना की दूसरी लहर आ गई। कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद पर्यटन विभाग इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए उत्सुक है। इसके लिए शासन की ओर से 19 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। इसकी पहली किस्त भी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को मिल चुकी है। वही आश्रम के संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को सीएम योगी रामगढ़ आएंगे और इन विकासकार्यों का शिलान्यास करेंगे। विकास के लिए मिली पहली किस्त से धनराशि से मठ परिसर में मल्टीपरपज हाल, सामुदायिक शौचालय, स्नान घर बनाया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को पंडाल, तालाब का विकास व सुंदरीकरण, पार्किंग, मार्ग, बाण गंगा का विस्तारीकण के साथ पूरे स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा स्थल का समतलीकरण, फुटपाथ, जलनिकासी नाली, ट्यूबवेल बोरिग, 100 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक, मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण के साथ ही मंदिर परिसर का सुंदरीकरण होगा। यहां आने को सड़कें चौड़ी होंगी।
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा बाबा कीनाराम की जन्मस्थली को पर्यटन के मानचित्र पर लाने की है। बाबा के जन्मोत्सव पर आए सीएम ने उसी समय जन्मस्थली को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसका जीर्णोद्धार होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और वे बाबा का दर्शन व पर्यटन स्थल का भ्रमण कर सकेंगे। वहीं इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
-1000 वाहनों के लिए पार्किंग बनायी जाएंगी
-तालाब के किनारे पाथवे, पौधे और प्रकाश का प्रबंध
-प्रसिद्ध कुएं का सुंदरीकरण होगा
- सभागार, विश्रामालय के साथ लंगर हाल का निर्माण
-कुर्सी, प्रकाश, पेयजल के लिए आरओ मशीन लगेगी
-यात्री शेड और हवन कुंड का भी निर्माण होगा