फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MP counts SP's achievements

पूर्व सांसद ने गिनायी सपा की उपलब्धियां

Fri, 02 Apr 2021 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Former MP counts SP's achievements
नियामताबाद। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में जितना विकास हुआ है। आज उतने कार्य नहीं हो रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सिंचाई, सुरक्षा आदि में प्रदेश ने एक मिसाल बनाई थी। लेकिन आज वह परिस्थिति नहीं है। यह बातें पूर्व सांसद रामकिशुन ने बृहस्पतिवार की शाम गोधना मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिले में जितना विकास सपा सरकार में हुआ उतना विकास अब नहीं दिखता। जिले की सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। किसानों का करोड़ों रुपए धान का बकाया है। जबकि इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि देश की तमाम सरकारी संस्थाएं निजी हाथों में सौंपी जा रही है। इससे शिक्षित बेरोजगारों के सामने नौकरी की समस्या आ रही है। इस मौके पर सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव, पूर्व प्रधान वीरेंद्र बिंद, दाताराम बिन, फिरोज अहमद, गुड्डू पाठक, सुरेंद्र पाठक, प्रेम यादव, रमेश प्रजापति, रामअवध यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed