{"_id":"61bb8bfc72a40322b32e6e47","slug":"former-mla-reached-dm-office-with-paddy-on-tractor-chandauli-news-vns6281386170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर पर धान लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर पर धान लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले में धान की खरीद काफी सुस्त गति से हो रही है। वहीं कई केंद्रों पर किसानों को टोकन देने में क्रय केंद्र के प्रभारी परेशान कर रहे हैं। जबकि रनिया, ककरही और सुढ़ना में क्रय केंद्रों को अचानक बंद कर दिया गया है। इससे नाराज सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर पर धान की बोरी लादकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ पर सत्तापक्ष के नेताओं के दबाव में क्रय केंद्र बंद करने का आरोप लगाया। बाद में डीएम से बात हुई । लेकिन अंत तक क्रय केंद्र चालू करने का निर्णय नहीं हो सका।
किसानों की उपज खरीदने के लिए रनिया, ककरही, सुढ़ना में क्रय केंद्र खोले गए थे। वहीं जमुड़ा में स्थापित क्रय केंद्र को घोसवां में सिफ्ट किया गया। ऐसे में इन क्रय केंद्रों पर टोकन लेकर नंबर लगाने वाले किसान अब अपनी उपज बेचने कहा बेचेंगे। जिला प्रशासन के इस कार्य से संबंधित इलाके के किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी है। कहा कि बंद किए गए क्रय केंद्रों पर जिन किसानों की खरीद होना शेष है उनकी उपज की बिक्री सुनिश्चित हो । कहा कि सैयदराजा के किसानों को राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा हैं। चेताया कि किसानों का नुकसान हुआ तो जिला प्रशासन बड़े नुकसान को तैयार रहे। किसानों के हक के लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।