फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest workers protested in support of demands

मांगों के समर्थन में दैनिक वेतन भोगी वनकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Forest workers protested in support of demands
नौगढ़। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के डीएफओ द्वारा पिछले वर्ष कोरोना काल में आश्वासन दिए जाने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किए जाने से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नाराज हैं। इसको लेकर दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने रविवार को दुर्गा मंदिर स्थित पोखरे पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएफओ रामनगर के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर 27 सितंबर, सोमवार से संघ के बैनर तले जयमोहनी रेंज कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर दिनेश सिंह ने पिछले साल चल रहे धरना स्थल पर आकर वनकर्मियों की समस्याओं को पूरा करने को लेकर एक समझौता किया था परंतु उसका अनुपालन वर्ष बीतने के बाद भी नहीं किया गया है। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद खरवार ने कहा कि मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल 17 अगस्त को प्रभागीय कार्यालय में डीएफओ से मिला था। इसमें कर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए पांच सितंबर की तिथि निर्धारित की गई लेकिन वे नहीं आए। राज्य कर्मचारी महासंघ के सलाहकार व दैनिक वेतन भोगी संघ के संरक्षक रमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि डीएफओ के अड़ियल रुख से संगठन को बार-बार आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ता है। इस मौके पर द्वारिका मोदनवाल, रामरतन चौहान, शिवकुमार विश्वकर्मा, जयश्री प्रसाद, कमलेश यादव, रामखेलावन, भोरिक यादव, रफीक, नरसिंह, मस्तराम, सुभाष, शिवकुमार, बाबूलाल, राजकुमार, असलम, मकसूदन, राम अवध, अफरोज, बाबूलाल, बृजमोहन, शैलेश, कांता, मस्तराम मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री कमलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed