{"_id":"620c04d20bd05260352d61d4","slug":"force-left-from-the-district-to-conduct-third-phase-elections-chandauli-news-vns6386875145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का चुनाव कराने जिले से रवाना हुई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का चुनाव कराने जिले से रवाना हुई फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण का चुनाव कराने जिले से रवाना हुई फोर्स
अधिकारियों ने मुस्तैदी के साथ निर्वाचन ड्यूटी करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र- 61
चंदौली। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिले से फोर्स झांसी के लिए रवाना हुई। फोर्स में 92 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। इसके पूर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों ने उन्हें मुस्तैदी के साथ निर्वाचन ड्यूटी करने की सलाह दी। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर भी सचेत किया। पांच चरण का मतदान कराने के बाद ये पुलिसकर्मी मुख्यालय लौटेंगे।
एएसपी आपरेशन सुखराम भारती ने पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में पूरी सतर्कता बरतें। किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। जिस प्वाइंट पर तैनात किया जाए वहां पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अपने असलहे व सामान की सुरक्षा सही ढंग से करें। उन्होंने कोरोना को लेकर मातहतों को सचेत करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। हमेशा मास्क लगाकर रहें व सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करते रहें। संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। इसके बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से रोडवेज बसों द्वारा भेजा गया। उन्हें रास्ते के लिए स्वल्पाहार, मेडिकल किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि प्रदान किया गया। सभी पुलिसकर्मी पांच चरणों तक मतदान कराने के बाद छठें चरण से पूर्व लौट आएंगे। जिले में सातवें चरण में सात मार्च को होने वाले मतदान में ड्यूटी करेंगे।
रिपोर्ट- राकेश यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1333