फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foot slipped while boarding the train, the passenger fell down

ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला पैर, नीचे गिरा यात्री, हुआ अचेत

Thu, 21 Apr 2022 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Foot slipped while boarding the train, the passenger fell down
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह डाउन में जा रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से एक वृद्ध यात्री नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे वह अचेत हो गया। मौके पर ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने यात्रियों के शोर मचाने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और यात्री को ट्रेन के नीचे से निकाला। यात्री को रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अजमेर से सियालदह जा रही डाउन अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुली ही थी कि कोच संख्या एस-6 में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिरकर अचेत हो गया। यह देख अन्य यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आरपीएफ के जवान पहुंचे और ट्रेन में चढ़ कर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। उन्होंने अन्य यात्रियों की सहायता से यात्री को बाहर निकाला। अचेत यात्री के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान मो. हुसैन कुरैशी (60) निवासी सिंघारा टोला, थाना-दुलहिन बाजार ,जिला-पटना, बिहार के रूप में हुई। आरपीएफ के जवान यात्री को व्हीलचेयर की मदद से पोर्टिको में लाए। यहां से यात्री को एंबुलेंस से रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। आरपीएफ ने घटना की सूचना घायल यात्री के पुत्र मो. इकबाल कुरैशी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed