{"_id":"69b05fd90e74127092071b8c","slug":"fog-prevented-the-train-from-being-visible-and-two-brothers-died-after-being-hit-by-it-chandauli-news-c-189-1-svns1012-145239-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धुंध के कारण नहीं दिखी ट्रेन, चपेट में आने से सगे भाईयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धुंध के कारण नहीं दिखी ट्रेन, चपेट में आने से सगे भाईयों की मौत
विज्ञापन
-दोनों भाई रेलवे लाइन पार कर खेतों की तरफ जा रहे थे
मोहनिया। थाना अंतर्गत बरेज गांव के समीप मंगलवार सुबह धुंध के कारण सामने से आती ट्रेन नहीं दिखी। चपेट में आने से दो भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई रेलवे लाइन पार कर खेतों की तरफ जा रहे थे।
क्षेत्र के बरेज गांव निवासी मदन शाह के पुत्र प्रिंस कुमार (24) और रोहित कुमार (22) मंगलवार सुबह खेतों की तरफ गए थे। घर और खेतों के बीच से लाइन गुजरी है। रेलवे ट्रैक के एक तरफ गांव और दूसरी तरफ खेत होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का यहां रोजाना ट्रैक पार कर आना-जाना लगा रहता है। मंगलवार सुबह घना धुंध था। ऐसे में रेलवे लाइन पार करते समय प्रिंस और रोहित मालगाड़ी को नहीं देख पाए और चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद लोगों ने लहूलुहान हाल में दो युवकों के शव को देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने दोनों की पहचान की। दो भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर आरपीएफ और मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ के प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने बरेज गांव के पास रेलवे ट्रैक पर अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि हादसा न हो।