फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flowers by assigning traffic rules

फूल देकर बताए यातायात नियम

Fri, 11 Nov 2016 01:48 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 11 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Flowers by assigning traffic rules
मुगलसराय में चालकों को गुलाब का फूल देते यातायात प्रभारी
बगैर हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों को गुरुवार को यातायात पुलिस ने नगर स्थित काली मंदिर के समीप गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने का निवेदन किया। इस दौरान दो सौ बाइक चालाकों को फूल दिये गये और समझाया गया कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगा ड्राइव करने के लिए कहा। इस दौरान फूल लेने वाले चालकों को अपने कृत्यों पर शर्मिन्दगी भी महसूस हुई।एक नवंबर से जिले में यातयात माह की शुरूआत हुई। शुरू के दिनों में यातायात विभाग ने माह को सफल बनाने के लिए नियम विरुद्ध चलने वाले बाइक व कार चालकों का जमकर चालान काटा बावजूद इसके भी लोगों में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद यातायात पुलिस ने गांधीवादी तरीके से नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए गुरुवार को दो व चार पहिया चालकों के बीच गुलाब के फूल का वितरण किया। इस दौरान यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट पहने बाइक चालक व बिना सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले चार पहिया वाहन चालकों को फूल देकर कहा कि यह आपकी सुरक्षा के लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के इस रूप को देखकर कई लोग अचंभित भी रहे। यातायात उपनिरीक्षक आरएन पासी ने कहा कि पुलिस द्वारा चालान किया जाने या फिर फूल देकर समझाये जाने के पीछे उदे्श्य यही होता है कि नियमों का पालन कर चालक सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed