फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five wagons of goods train derail in yard in pddu nagar panic in railway administration

PDDU Nagar: यार्ड में मालगाड़ी के पांच वैगन बेपटरी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Sat, 09 Sep 2023 07:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 07:49 PM IST
सार

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डाउन यार्ड में खाली मालगाडी के पांच वैगन शनिवार सुबह छह बजे बेपटरी हो गए। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Five wagons of goods train derail in yard in pddu nagar panic in railway administration
मालगाड़ी के पांच वैगन बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डाउन यार्ड में खाली मालगाडी के पांच वैगन शनिवार सुबह छह बजे बेपटरी हो गए। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एआरटी (दुर्घटना राहत यान) पहुंची। घंटों प्रयास के बाद वैगन को पटरी पर लाया गया। मौके पर डीआरएम राजेश गुप्ता, मंडल संरक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारण यात्री ट्रेनों के परिचालन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे के डाउन मार्शलिंग यार्ड स्थित लूप लाइन नंबर 14 पर 58 बोगी की खाली मालगाड़ी का रैक पिछले तीन दिनों से खड़ी थी। शनिवार सुबह सवा छह बजे मालगाड़ी के रैक को अप डिपार्चर यार्ड में ले जाया जाने लगा। इस दौरान इंजन से 32वां से 36वां पांच बोगी बेपटरी हो गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
विज्ञापन


आरपीएफ के एसआई राजेश चंद, पीडब्लूआई आदि पहुंच गए। जांच में 1.27 मीटर रेल पटरी टूटी मिली। सूचना पर साढ़े आठ बजे दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंची। कर्मचारियों की टीम बोगी को पटरी पर लाने में जुट गई।  बेपटरी कोच को छोड़ कर अन्य बोगियों को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम राजेश गुप्ता, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी के साथ इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। शाम सात बजे के करीब मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed