{"_id":"7221b26c678109f843caecc73b9a4d4b","slug":"five-fire-stations-will-be-built-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फायर स्टेशन बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फायर स्टेशन बनाए जाएंगे
Five fire stations will be built
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
षेत्र के चिरईगांव में रविवार को सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भृगुनाथ सिंह की स्मृति में बने मुख्य
द्वार व पास में बने विद्यालय के एक कक्षीय भवन का लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक ने चिरईगांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भृगुनाथ सिंह की स्मृति में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की घोषणा करने के साथ ही क्षेत्र में पांच नए फायर ब्रिगेड स्टेशन और इंजीनियरिंग कालेज खोलवाने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक ने भृगुनाथ सिंह की पत्नी राजकुमारी सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
चिरईगांव में विधायक निधि से पांच लाख रुपये की लागत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भृगुनाथ सिंह की स्मृति में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण विधायक ने फीता काटकर किया। इसके बाद विधायक पास में बने एक निजी विद्यालय में पहुंचे और विधायक निधि से बने एक कक्षीय भवन का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पहले चार विद्युत उपकेंद्र थे। इनमें लगे पांच-पाच एमबीए के विद्युत ट्रांसफार्मरों से 170 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने सारे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर दस एमबीए कराया है। वहीं कर्मनाशा नदी में लगे 14 लिफ्ट कैनालों के लिए सैयदराजा व रेरूआ में स्वतंत्र फीडरों की स्थापना कराई है। इनका उद्घाटन धान कटने के 15 दिनों बाद कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि पावर हाउस का 2017 से पूर्व लोकार्पण कर दिया जाएगा। विधायक ने चारी अदसड़ व कवलपुरा में 50-50 क्यूसेक के तीन नए लिफ्ट कैनाल लगवाने की भी घोषणा की।
कहा कि सरकार द्वारा इसके लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। विधायक ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि 2016 तक क्षेत्र की एक भी सड़क गड्ढों वाली नहीं रहेगी।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी बरहनी सीएल सिंह, पूर्व प्रमुख बरहनी महंत सिंह, रघुनाथ यादव, दिलीप गोड़, नंदकुमार राय, अरुण सिंह, अंगद यादव, धर्मेँद्र सिंह, संजय शर्मा, राम यादव, सुमंत सिंह अन्ना, दशरथ सिंह, रामदुलार यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामप्रवेश सिंह व संचालन मारकंडेय प्रसाद ने किया।