फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   firing in Chandauli dabang shot former student union president Police engaged in investigation

चंदौली में फायरिंग से दहशत: मनबढ़ों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Dec 2021 09:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव को उसके घर के पास ही मनबढ़ों ने विवाद के बाद गोली मार दी। गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
firing in Chandauli dabang shot former student union president Police engaged in investigation
अस्पताल में भर्ती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव को रविवार शाम मनबढ़ों ने पैर में गोली मार दी। वारदात को अंकित के घर के पास ही अंजाम दिया गया। गोली अंकित के दहिने पैर की एड़ी में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में अंकित को पीपी सेंटर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले हुआ विवाद, फिर चली गोली
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सपा नेता अंकित यादव (25) अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर के समीप जीटी रोड के किनारे दोस्तों के साथ एगरोल खा रहा था। इसी बीच कुछ युवक वहां पहुंचे और अंकित को बुलाकर एक ओर ले गए। कुछ देर बातचीत के बाद अंकित और युवकों के बीच विवाद होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर अंकित पर तान दी। इस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी। तभी आरोपी युवक ने पिस्टल निकाल कर पहले हवाई फायर किया। आरोपी युवक इसके बाद भी गालियां चलाता रहा।

पिस्टल से निकली तीसरी गोली अंकित के दाहिने पैर की एड़ी में लग गई। लबे रोड शाम को गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले आई।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed