{"_id":"63e971a75cb7ddba7a01c958fb7deacd","slug":"fireworks-on-india-s-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जीत पर हुई आतिशबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की जीत पर हुई आतिशबाजी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मुकाबले में भारत-बांग्लादेश मैच को
विज्ञापन
लेकर नगर के युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। गुरुवार की सुबह
मैच शुरू होने से पूर्व पुरानी बाजार के युवाओं की टोली ने श्रीराम जानकी
मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद बाजार में टीवी रखकर सामने लड्डू व नारियल चढ़ाया और टीम इंडिया की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मैच शुरू होने के बाद बाजार में भीड़ जुट गई। शाम को टीम इंडिया की 109 रन से जीत होने के बाद युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
गौरतलब है कि इन दिनों विश्व कप में टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों में अपनी टीम को लेकर उत्साह चरम पर है।
इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने टीम इंडिया की जीत के लिए श्रीराम जानकी मठ मंदिर में जाकर पूजन किया। इसके बाद टीवी पर मैच देखने बैठ गए।
पुरानी बाजार में सड़क किनारे लगे टीवी पर मैच देखने वालों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गई।
मैच को लेकर उत्साह इस कदर था कि जब भी कोई बल्लेबाज चौका-छक्का लगाता लोग खुशी से झूम उठते। वहीं विकेट गिरने पर उनके चेहरे पर मायूसी छा जाती। मायूसी और खुशी का यह दौर देर शाम तक चलता रहा।
जीत सुनिश्चित होने के बाद युवाओं ने बाजार में आतिशबाजी करके टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर संदीप अग्रहरि, रौशन अग्रहरि, परवेज, इमरान, पंकज अग्रहरि, पतालू अग्रहरि रहे।