फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire spread over seven kilometers with wind

हवा के साथ सात किलोमीटर में फैली आग

Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire spread over seven kilometers with wind
कंदवा। क्षेत्र के परसिया गांव के पास सिवान में गेहूं के खेत में रविवार की दोपहर आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग देखते ही देखते आधा दर्जन गांवों के सिवान को अपनी चपेट में ले लिया। करीब सात किमी तक फैली आग की रफ्तार को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रोकने में सफलता प्राप्त की। दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक करीब तीन एकड़ खेत में रखे गेहूं के बोझ, भूंसा और ठूंठ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

परसिया गांव के सिवान में रविवार की दोपहर बाद अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक लोगों की आग पर नजर पड़ती तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग परसिया से लछिमनपुर, पोखरा, धनाइतपुर, मुड्डा और दैथा गांव के सिवान तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग पर काबू करने का प्रयास किया। तब तक आग परसिया से लछिमनपुर, पोखरा, धनाइतपुर, मुड्डा, दैथा गांव के सिवान तक पहुंच गई। इस दौरान पोखरा निवासी महेन्द्र यादव पोखरा का तीन एकड़ का खेत में रखा गेहूं का बोझ, दिनेश बिंद का तीन बीघा, कमलेश का दो बीघा, लक्ष्मण का चार बीघा, दरोगा, मानिकचंद्र, हरीश्चंद्र, भुवनेश्वर सहित अन्य किसानों का गेहूं का बोझ, भूंसा और ठूंठ जलकर राख हो गया। किसानों की मानें तो खेतों में रखे बोझ नहीं किसानों के अरमान जलकर राख हो गया है। अब किसानों के समक्ष पशुओं के लिए चारे की सबसे विकट समस्या खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि सूचना के घंटों बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा वह भी छोटे वालन के साथ, इससे आग बुझाने में देरी हुई।
विज्ञापन

धानापुर। स्थानीय कस्बा के मिश्रान टोला के सिवान मे शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में पांच बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पाकर पुलिस और लेखपाल अरुण अवस्थी पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रान टोला के सिवान के उपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। यहां के किसान फसलों की कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच रविवार को दिन में साढ़े 11 बजे तार आपस में चिपक गए। इससे निकली चिंगारी खेत में गिरी और आग लग गई। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तेज हवा मे उठ रही ऊंची लपटो के सामने किसी की एक भी नही चली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें मिश्रान टोला निवासी मानवेन्द्र उर्फ चंदन मिश्रा का तीन बीघा, नंदकिशोर यादव का डेढ़ बीघा गेहूं की फसल व रायपुर गांव निवासी प्रदीप यादव का रखा भूषा जल कर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान पास के दलित बस्ती निवासी एक युवक का एंड्रायड़ मोबाइल गिरने से जलकर नष्ट हो गई। पप्पु यादव, अनिल मिश्रा, नान्हू बिंद, राधेश्याम आदि किसानो ने कहा कि अधिकारी किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं।
चंदौली। सदर कोतवाली के नगरा गांव निवासी किसान रविकांत प्रेमशंकर और सर्वेश के खलियान में रविवार को आग लग गई। इसके चलते तीनों किसानों के लगभग तीन बीघा गेहूं जलकर खाक हो गए। किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक किसानों के अरमान जलकर खाक हो गए।
नेगुरा गांव निवासी रविकांत, प्रेमशंकर और सर्वेश तीनो भाई हैं। तीनों भाइयों ने अपने फसल के खेत से कटाई कर गेहूं के बोझ एकत्र कर खलिहान में रखे थे। इसी दौरान दोपहर में रविवार को छोटू सिंह की खेत की हार्वेस्टर से मंगाई गई थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इस घटना में सर्वेश, रविकांत और प्रेमशंकर के खलियान में रखे गेहूं के बोझ जल गए।
पड़ाव। क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप जीटी रोड के कुछ दूरी पर स्थित झाड झंखाड में रविवार की सुबह किसी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। जहां आग लगी थी, उसके आस पास कई अनाज के गोदाम हैं। यह गनीमत थी कि आग गोदाम तक नहीं पहुुंची, अन्यथा घटना और बड़ी होती।

पड़ाव घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां कई छोटे और बड़े कल कारखाने हैं। वहीं अनाज आदि के कई गोदाम हैं। गोदाम के आस पास बड़े पैमाने पर झाड़ झंखड़ उगे हैं। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे जीटी रोड के किनारे स्थित एक गोदाम के समीप झाड़ झंखाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते यह आग विकराल रूप धारण कर लिया। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना जलीलपुर चौकी पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। आग की विकरालता को देखते हुए दो और दमकल मंगाए गए। तीन दमकल की सहायता से एक घंटे में आग बुझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed