फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire in Shop

दूकान में लगी आग

Thu, 26 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 26 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
fire in Shop
क्षेत्र के पिपरी ग्रामसभा के डिलिया मौजा स्थित एक परचून की दूकान में
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात किन्हीं कारणों से आग लग गई। जिससे दूकान में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दे दी है।
पिपरी ग्रामसभा के डिलिया मौजा गांव में पप्पू की परचून की दूकान है। नित्य की भाति मंगलवार की रात दूकान बंदकर पप्पू घर चला गया। देर रात दूकान में किन्हीं कारणों से आग लग गई।

इसकी जानकारी दूकानदार को बुधवार की सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीणों ने दूकान से धुआं उठता देख शोर मचाना आरंभ किया। दूकानदार ने जब दूकान खोला तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित वीडियोग्राफी का भी कार्य करता था। इसी कारण दूकान में कम्प्यूटर, कैमरा सहित अन्य सामान रखा हुआ था।

 पीड़ित के अनुसार आग से लगभग डेढ़ लाख के सामानों की क्षति हुई है। घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य बंधुराम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन से पीड़ित दूकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

वहीं कमालपुर के धानापुर थाना क्षेत्र के कवहीं पहाड़पुर गांव में बुधवार की शाम करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से गोरखनाथ बिंद की रिहायशी मड़ई जलकर नष्ट हो गई। वहीं मड़ई में बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन तबतक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed